एटा, मार्च 9 -- थाना मारहरा के मोहल्ला काजी निवासी मुस्तफा पुत्र वलाउद्दीन को 27 फरवरी को अस्पताल चौराहे पर बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। घायल अंडे का ठेला लगाते हैं। घायल का उपचार अलीगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज चल रहा है। शुक्रवार को पैर में फैल रही सेप्टिक के कारण चिकित्सक ने एक पैर काट दिया है। शुक्रवार की देर रात कटे पैर को लेकर परिवारीजन थाना मारहरा पहुंचे और मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार रात को सकीट औंछा मार्ग स्थित पीपल अड्डा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और रफ्तार अधिक होने के कारण लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं। ट्रक पलट जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। खाली ट्रक शहर की तरफ जा रहा था। चालक के अनुसार अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.