मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- संग्रामपुर, निसं। बाढ़ व बरसात के समय में गण्डक नदी में होने वाले कटाव से पुछरिया गांव के लगभग दस हजार की आबादी को सुरक्षित रखने व कटाव से बचाने के लिए पुछरिया काली मंदिर से तिवारी टोला तक बोल्डर क्रेटिंग कार्य चल रहा है। वर्ष 2024 में आई बाढ़ और उसके बाद गण्डक नदी में कटाव होने से तिवारी टोला व बाबू टोला के लगभग दो दर्जन लोगों का आवासीय घर नदी में समाहित हो गया था। ग्रामीणों की लगातार मांग थी कि कटाव रोकने को प्रतिवर्ष कटावरोधी कार्य से कोई लाभ नही है। जबतक बोल्डर क्रेटिंग कार्य नहीं होगा, तब तक कटाव से राहत नहीं मिल सकती है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए जल संसाधन आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा बोल्डर क्रेटिंग कार्य कराया जा रहा है । उक्त विभाग के एसडीओ राजेश रंजन ने बताया कि बोल्डर क्रेटिंग कार्य पुछरिया काली मंदिर...