बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- कटार से हमला कर तीन को किया घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में एक नशेड़ी ने शुक्रवार की रात को जमकर बवाल काटा है। नशे में धुत लालो मांझी ने कटार (धारदार हथियार) लेकर निकला और देर रात को कई घरों के दरबाजे खटखटाने लगा। इस दौरान दरबाजा खोलने पर सुरेश मांझी के घर में घुस गया और सुरेश मांझी, सुनैना देवी व राजेश मांझी को कटार से हमला कर घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोरमा थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...