गाजीपुर, जनवरी 10 -- सैदपुर। नगर के वार्ड 14 आत्मानगर स्थित अतिप्राचीन बुढ़ेनाथ महादेव गंगा घाट पर नदी के कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की टीम ने राजस्व विभाग के टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण सैदपुर सपा विधायक अंकित भारती द्वारा दिए गए प्रस्ताव के क्रम में किया गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता महेश राम ने बताया कि बूढ़ेनाथ महादेव गंगा घाट के आसपास हो रहे नदी के कटान को रोकने के लिए विधायक ने प्रस्ताव दिया। सिंचाई विभाग के जेई सत्यदेव राम ने प्रस्तावित योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि विभाग द्वारा प्रस्ताव पास किया जाता है, तो घाट के पुरब तरफ 100 मीटर और पश्चिम तरफ 50 मीटर के किनारे पर पत्थर के बड़े-बड़े बोल्डर व जाली लगा कटान रोकने का कार्य किया जायगा। निरीक्षण के दौरान लेखपाल राहुल कुमार मौर्य और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.