बरेली, जून 24 -- फरीदपुर,संवाददाता। गुर्जर गोटिया के तरफ हो रहे कटान को रोकने के लिए ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने बाढ़ खंड विकास विभाग की ओर से बांध बनवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। मंगलवार को ग्राम पंचायत बेहरा के प्रधान ओमवीर गुर्जर तमाम ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेहरा ग्राम पंचायत के मजरे के गुर्जर गोटिया गांव के पास रामगंगा नदी बह रही है। रामगंगा नदी लगातार गांव की ओर कटान कर रही है। जिसकी वजह से गांव में बनी गोशाला,पंचायत घर रामगंगा नदी से 40 मीटर दूरी पर रह गयी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आते ही रामगंगा नदी गांव को काट देगी। जिससे पूरा गांव उजड़ जाएगा। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड विभाग की ओर से रामगंगा नदी के किनारे बांध बनवाए जाने की मांग की। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.