सीतापुर, सितम्बर 12 -- तंबौर, संवाददाता। बेहटा ब्लॉक के कटान प्रभावित लखनीपुर गांव के सैकड़ों लोग गुरुवार को तंबौर के रेउसा तिराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कटान रोधी कार्य में ढिलाई और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। मौके कर पहुंची एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम को तीन सूत्रीय मांगों को शिकायती पत्र भी दिया। सूचना पर एसडीएम द्वारा गांव पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने और धरना प्रदर्शन खत्म किया। गांव पहुंची एसडीएम ने सिंचाई विभाग के जेई को युद्धस्तर पर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान नबी अहमद अंसारी की अगुवाई में सुरेंद्र भार्गव, कमलेश यादव, पप्पू राज, रामू, राधेश्याम, रोहित, सरोज कुमार, परागी लाल, प्रेम कुमार, सुशील कुमार, रामपाल आदि ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि गांव में कटान त...