मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कटही पुल के पास बना रेलवे कल्वर्ट टेढ़ा है। इस कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है। नगर निगम और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त जांच की रिपोर्ट में यह सामने आया है। निर्धारित डिजाइन व ड्राइंग के अनुरूप कल्वर्ट के सेक्शन का आकार ठीक होने के साथ ही इसमें वाटर इनलेट की क्षमता अनुकूल है। लेकिन, सीधा नहीं होने से पानी निकासी में तकनीकी परेशानी आ रही है। इस स्थिति में कल्वर्ट के एग्जिट प्वाइंट के समानांतर एक अतिरिक्त सीधा कल्वर्ट बनाए जाने की आवश्यकता रिपोर्ट में जताई गई है। इस संबंध में नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, डीएम, सोनपुर मंडल के डीआरएम व अन्य संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। दरअसल, इमलीचट्टी, स्टेशन, बैंक रोड व इस्लामपुर रोड के नाले का मिलान कटही पुल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.