बलिया, जनवरी 5 -- बलिया, संवाददाता। शहर के पास के गांव नगवा, अखार, जनाड़ी, टेकार, बंधुचक, जमुआ आदि गांवों के किसानों ने सोमवार को एससी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विवेक पाठक के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया। इसके माध्यम से बताया है कि शहर के नाले का पानी बहकर कटहल नाला में जाता था। पिछले कुछ दिनों में निजी फायदे के लिए शनिचरी मंदिर के पीछे की उक्त भूमि पर मिट्टी डालकर पानी रोकने के साथ ही जमीन की प्लॉटिंग कर दी गई। इसके चलते नाले का पूरा पानी वापस रिंग बाध के किनारे जमुआ, बाबू राम तिवारी छपरा, टेकार, माधवमठ, बन्धुचक, नगवा, जनाड़ी से होते हुए जा रहा है। इससे काश्तकारों की भूमि में जल जमाव हो जा रहा है। हजारों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। इससे इन गांवों के किसानों की खेती मुश्किल हो रही है। कई जानवरों की भी मौत हो गई है। ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.