किशनगंज, फरवरी 14 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता इरफान अली ने ठाकुरगंज में निर्माणाधीन बाइपास सड़क का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता शैलेश कुमार एवं सहायक अभियंता गोपाल मंडल उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों से अब तक हुए कार्य की विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान आ रहे अवरोधों की भी समीक्षा की। विशेष रूप से मार्ग में पड़ने वाले अवरोधक भवनों को शीघ्र हटाने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि मिट्टी भराई के बाद समुचित रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.