हाजीपुर, मार्च 8 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता होली त्यौहार को लेकर जिला पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस कप्तान ललित मोहन शर्मा ने होली से एक सप्ताह पहले पांच पुलिस अधिकारियों को नए थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापन किया है। एसपी ने बताया कि करताहां थानाध्यक्ष अनुरंजन कुमार को बेलसर थानाध्यक्ष, बिदुपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक कुणाल कुमार आजाद को करताहां थानाध्यक्ष, नगर थाना अनुसंधान इकाई पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार-3 को कटहरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही बेलसर प्रभारी थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार 1 को नगर थाना अनुसंधान इकाई एवं बेलसर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार 3 को पुलिस केंद्र में दिवा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.