मिर्जापुर, अक्टूबर 9 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदारन गांव पहाड़ी स्थित कटर प्लांट पर बुधवार की रात खनन व्यवसायी पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। अचेतावस्था में व्यवसायी को अहरौरा अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहरौरा के कन्हईपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह पुत्र स्व. लालबहादुर सिंह खनन व्यवसायी हैं। कुदारन गांव पहाड़ी पर उनका कटर प्लांट हैं। कुछ दूर स्थित एक खदान पर दो व्यक्ति काम करते हैं। जयप्रकाश ने बताया कि मनबढ़ रात में अवैध परिवहन उनके प्लांट के बीच रास्ते से कर रहे थे। मना करने पर विवाद करने लगे। मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर कटर प्लांट पर मौजूद अन्य कर्मचारी आए लेकिन तब तक मनबढ़ हमलाकर भाग निकले। हमले में जयप्रकाश अचेत हो गए। कर्मचारियों ने उन्...