नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस समय अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। कटरीना कैफ अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ फैशनेबल क्वीन और ब्यूटी में भी एक्सपर्ट हैं। वह अपना खुद का मेकअप ब्रांड के ब्यूटी भी चलाती हैं। के ब्यूटी के इंस्टाग्राम पेज पर कटरीना अक्सर मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसमें से एक वीडियो में उन्होंने पार्टी के लिए आई मेकअप करना बताया है। उन्होंने आई मेकअप के लिए बिल्कुल सिंपल स्टेप्स बताए हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में आई मेकअप कर सकती हैं। आईशैडो- सबसे पहले आपको आईशैडो लगाना है। आईशैडो आप किसी भी कलर का चुन सकती हैं, जैसे गोल्डन, रेड, ब्राउन। जो भी आपके आउटफिट के हिसाब से मैच करें। आप आईशैडो ब्रश से हल्के हाथों से आई टिप की ओर से अंदर की तरफ अप्लाई करें। ब्लैक आईलाइनर- आ...