मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) के मुजफ्फरपुर (पूर्व) विद्युत आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र में 33 केवी लाइन के रिकंडक्टरिंग कार्य को लेकर 28 जनवरी से 7 फरवरी तक प्रतिदिन साढ़े पांच घंटे शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण कटरा और बोचहां पावर सब स्टेशन से जुड़ी दर्जनों पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शटडाउन के दौरान कटरा पीएसएस फीडर से जुड़े भूसही से कटरा क्षेत्र में 33 केवी लाइन का रिकंडक्टरिंग कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के तहत एसीएसआर डॉग कंडक्टर को हटाकर एसीएसआर वुल्फ कंडक्टर लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति और अ...