शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- हाईवे किनारे सुबह पुलिस ने अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद कर पीएम को भेजा है। अनुमान है देर शाम महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। सर्दी में रात भर पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने राइस मिल के करीब बरेली रोड की पटरी पर वृद्ध महिला शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और सीओ ज्योति यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फारेंसिंक टीम ने भी आकर साक्ष्य एकत्र किए। महिला के पास कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। महिला के शरीर पर हल्की चोटें हैं। साफ सुथरी साड़ी और शाल में लगभग 60 वर्षीय महिला वेशभूषा से ग्रामीण लग रही है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया महिला किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हुई प्रतीत हो...