खगडि़या, नवम्बर 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल नार्सिंग पारा मेडिकल कॉलेज द्वारा जम्मू के कटरा में एक भव्य जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भजन गायक सुदेश रैना जागरण ग्रुप द्वारा एक से बढ़ कर एक भक्ति संगीत सुनाया गया। जैसे जैसे रात बीतता जा रहा था श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते जा रहे थे और भक्तिगीतों का जमकर आनंद ले रहे थे। भक्ति जागरूण से पूरा कटरा शहर भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया । इस दौरान निदेशक डॉ विवेकानंद ने कहा अध्यात्म के बिना जीवन अधूरा है। मौके पर डॉ अमर सत्यम, डॉ रीना कुमारी रूबी, डॉ आलोक कुमार, डॉ जय शंकर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...