प्रयागराज, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शिवपूजा मानस समिति की ओर से रविवार को दो दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव का शुभारंभ होगा। शनिवार को प्रेस क्लब में मीडिया को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के महामंत्री बृजराज तिवारी अन्नू ने कहा कि समिति का इस वर्ष रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को दोपहर दो बजे कटरा में इविवि विज्ञान संकाय के पास से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा इविवि चौराहा, लक्ष्मी टॉकिज चौराहा होते हुए मनमोहन पार्क पर समाप्त होगी। महोत्सव में सोमवार को पैंगोरिया भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर इंदौर के गायक पं. सुधीर व्यास भजन की प्रस्तुति करेंगे। साथ ही नई दिल्ली के मोंटी नटराजन ग्रुप की ओर से भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस मौके पर प्रमोद अरोरा मोदी, अनूप गुप्...