बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- कटरा प्रीमियर लीग का खिताब कोनसाराय के नाम फोटो: कटरा क्रिकेट: बिहारशरीफ में गुरुवार को जीत के बाद ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी। बिहारशरीफ। शहर में आयोजित कटरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोनसाराय की टीम ने जीत लिया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए कटरा पार की टीम ने आठ ओवर में 56 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कोनसाराय की टीम ने सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए यूसुफ को मैन ऑफ द सीरीज और फरहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल खुशनुद मलिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...