गौरीगंज, फरवरी 1 -- अमेठी। विकास खंड के अमेठी-मुंशीगंज रोड से रणवीर इंटर कालेज व बेनीपुर को जाने वाली सड़क पर कटरा गांव के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। ग्राम सभा द्वारा कूड़ा संग्रहण के लिए टैंक बनवाया गया है। वह टैंक कूड़े से भर जाने के बाद लोग उसके आसपास ही कूड़ा करकट फेंक दे रहे हैं। जिससे काफी दूर तक गंदगी फैली हुई है। स्कूल आने जाने वाले छात्रों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। वहीं प्रदूषण भी फैल रहा है। लोगों ने कूड़े की सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.