प्रयागराज, अप्रैल 17 -- कटरा के सैकड़ों घरों को सुबह पानी नहीं मिला। साइंस फैक्ल्टी के सामने एक मिनी नलकूप खराब होने से जलापूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बुधवार रात ही नलकूप से जलापूर्ति ठप हो गई थी। इसकी सूचना जलकल को दी गई। जलकल की टीम ने गुरुवार सुबह नलकूप में जांच की तो मोटर खराब मिली। मोटर की मरम्मत के लिए पूरे दिन काम हुआ। शाम चार बजे जलापूर्ति बहाल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.