मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- कटरा। तेहवारा पंचायत के मोहना धनवारा गांव में रविवार को मंत्री रमा निषाद ने मृतका रंजीता कुमारी के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। मंत्री ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को हरसंभव सहयोग करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ललित पंडित की 12 वर्षीया बेटी रंजीता कुमारी की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...