मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- कटरा। बागमती के जलस्तर में बुधवार को कमी दर्ज की गई। हालांकि, बकुची स्थित बागमती पर बने पीपा पुल से दूसरे रोज भी चारपहिया वाहनों का परिचालन ठप रहा। जान जोखिम में डालकर बाइक सवार पीपा पुल आर-पार कर रहे हैं। 16 पंचायतों के लोग बेनीबाद-जारंग-भुसरा के रास्ते करीब 40 से 45 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय आ रहे हैं। नदी के जलस्तर में कमी होने के बाद भी पुल के दक्षिणी भाग में एप्रोच पर पानी लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.