गोंडा, फरवरी 3 -- कटराबाजार, संवाददाता। मंगलवार को सीएचसी कटरा बाजार क्षेत्र में अपनी टीम के साथ पहुंचे एसीएमओ आदित्य वर्मा ने कस्बे में अवैध रूप से संचालित आधा दर्जन से अधिक क्लीनिक पर छापेमारी की, जिसमें तीन अस्पताल और दो पैथोलॉजी सेंटर को बंद कराकर सील कर दिया। इस कार्यवाही से नगर में बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल और पैथोलॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया। एसीएमओ डा आदित्य बर्मा ने बताया कि छापे के दौरान नगर के एक घर में संचालित एसएनराय क्लीनिक, लखनऊ ज्योति, अवध क्लीनिक, एके पैथालॉजी के यहां जांच की गई जो अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन और कुशल चिकित्सक के यह संस्थान संचालित पाया गया। संचालक कोई भी पेपर नहीं दिखा सके जिससे इनको बंद कराकर सील कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी कटरा बाजार की शिकायत पर सीएचसी से प्रसूता को अपने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.