हाजीपुर, अप्रैल 28 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड के कटरमाला गांव में बाबा चौहरमल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रविवार को सूबे के पूर्व मंत्री वृशिण पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह देश गांधी और अंबेडकर का देश है। इसे कुछ लोग बांटना चाहते हैं। बीर चौहरमल हमेशा सामंतवादी सोच वालो से लड़ते रहे। यदि आप लोग शिक्षित और संगठित रहेंगे तो कोई भी आपका बाल बांका नहीं कर पायेगा। वीर चौहरमल लड़े इसलिये आपलोग उन्हें याद करते है। उनकी पूजा करते हैं। हमेशा समाज के लिये त्याग करने वालों का ही नाम होता है। गांधी ने गोली खाये तो लोग याद करते हैं। जो लोग समाज के विकास एवं उन्नति के लिए त्याग करता है उनकी याद मिटती नहीं है और इन्हें याद कर हमें शक्ति मिलती है। इन लोगो...