दरभंगा, दिसम्बर 16 -- तारडीह। कटमा राजकीय मध्य विद्यालय कई वर्षों से प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा है। एचएम मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि चहारदीवारी नहीं रहने से परिसर असुरक्षित है। परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर से हादसे की आशंका है। इधर, क्षेत्र भ्रमण के दौरान उक्त विद्यालय पर पहुंचे जदयू जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ग्रामीणों व शिक्षकों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन, माध्याह्न भोजन आदि का जायजा लिया। उन्होने बीईओ व अन्य अधिकारियों को फोन कर विद्यालय में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही बथिया व पुतई में जलजमाव का भी जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...