दुमका, फरवरी 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासी पंचायत के कटनियां गांव सहित अन्य गांवों में खनन माफियाओं द्वारा लगातार अवैध रूप से बालू का खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से क्षेत्र में बिना अनुमति के बालू निकासी का कार्य जारी है। जिससे नदी क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हो रही है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन के कारण आसपास के रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। भारी ट्रक हाइवा वाहनों की आवाजाही से सड़कें खराब हो रही हैं। वहीं दिन-रात ट्रैक्टर, ट्रक, हाइवा व अन्य वाहनों के परिचालन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.