बाराबंकी, फरवरी 4 -- रामनगर। क्षेत्र के चौकाघाट-मरकामऊ मार्ग पर स्थित कटका पुल पिछले दो वर्षों से क्रैक होने के बाद नया नहीं बन सका है। यातायात बंद है जिसका खामियाजा यात्रियों, श्रद्धालुओं और मालवाहक वाहनों को भुगतना पड़ रहा है। लोधेश्वर महादेवा मेले के दौरान इस मार्ग से ही डाइवर्जन होता था लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने से मार्ग डायवर्जन की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पुल के सही रहने पर गोंडा से आने वाले यात्री इसी मार्ग से बदोसराय होते हुए सफदरगंज के पास लखनऊ हाईवे निकल जाते थे और वापस भी इसी मार्ग से लौटते थे। तो लखनऊ की दूरी करीब 125 किलोमीटर पड़ती थी, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब महादेवा मेले के दौरान गोंडा से अयोध्या होकर लखनऊ आना पड़ता है जिससे दूरी बढ़कर करीब 200 किलोमीटर हो जाती है। इससे यात्रियों व मालवाहक ट्रकों को करीब 75 किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.