पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर/माधोटांडा। कटकवारा में खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर फसल उगाने की नीयत से करीब दस एकड़ जमीन की जोताई कर दी। जानकारी पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कलीनगर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव फैजुल्लागंज के कई लोगों के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को बताया कटकवारा में 26 लोगों का हरियाली पट्टा आवंटित हुआ था। बार-बार शिकायत पर एसडीएम द्वारा पट्टे निरस्त कर दिए गए। इसपर लोगों ने तहसील कलीनगर में मुकदमा योजित किया जो विचाराधीन है। आरोप है कि नौ मार्च को गांव नानकसर वैल्हा के कुछ लोगों ने कटकवारा में लगभग दस एकड़ जमीन जोत ली। तहसील के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.