हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमसांडी में 14 दिसंबर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष व डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो का होगा आगमन ।यह जानकारी मोर्चा के नेता उदय मेहता ने दी । उन्होंने बताया कि कटकमसाडी मैदान में आगामी 14 दिसंबर को खतियानी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा । जिसमें विजेता और उपविजेता टीम को अपने हाथों पुरस्कृत करेंगे । उदय मेहता ने बताया कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो की उपस्थिति से जहां खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा वहीं कटकमसांडी प्रखंड के युवाओं मे उत्साह जगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.