हजारीबाग, फरवरी 2 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग के साथ छेड़खानी का आरोप प्रकाश में आया है । हालांकि इस मामले को लेकर भुक्तभोगी परिवार ने समाचार लिखे जाने तक कही भी शिकायत दर्ज नहीं करायी है । जबकि घटना के बारे में उसी स्कूल के अन्य शिक्षकों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है । इस मामले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय राम से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन की जायेगी । छानबीन के दौरान दोषी पाए जाने पर शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...