हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन झारखण्ड के प्रतिनिधियों ने कटकमदाग सीओ को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों चौक चौराहों पर अलाव कि व्यवस्था कराने की मांग की।संस्था के सचिव सुनिल कुमार पाण्डेय ने कहा इस बार ठंढ का प्रभाव अत्यधिक है। इस लिए प्रखंड प्रशासन कि और से सार्वजनिक स्थल पर अलाव का प्रबंध हो ताकि गरीब व राहगीरों को ठंढ से बचने में मदद मिले।सीओ सतेंद्र नारायण पासवान ने आश्वासन देते हुवे कहा कि जल्द ही प्रखंड के चौक चौराहों पर अलाव का प्रबंध किया जाएगा ।मौके पर संस्था के मो.आलम , मो.अफ़सर, विकाश कुमार कुशवाहा ,पप्पू आजाद ,मो. मुस्ताक ,श्यामलाल ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...