हजारीबाग, मार्च 8 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी और डामोडीह गांव में शुक्रवार को कटकमदाग पुलिस ने शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया है । जिसमे दो सौ क्विंटल जावा महुआ और करीब एक सौ लीटर देशी शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया । हालांकि पुलिस के आने के पहले ही इस अवैध धंधा में शामिल लोग भागने में सफल रहे ।इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शराब बनानेवाले और बेचनेवाले दोनों कानून का दुश्मन है जिन्हें किसी भी हालत में बक्सा नही जायेंगा। उन्होने बताया कि पुलिस ऐसे लोगो को चिन्हित कर रही है और जो लोग इस मामले में संलिप्त पाये जायेंगे उस पर मामला दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। शराब पीने वाले पर भी पुलिस की कड़ी नजर है और उसपर नियम संगत कार्रवाई भी की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.