हजारीबाग, फरवरी 3 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि नगरनिगम की चुनाव को देखते हुए नशा पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से कटकमदाग पुलिस ने मंगलवार को को मसरातु , कूद और रेवाली गांव के कई घरों में छापामारी अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने जहां पर सैकड़ों लीटर देशी शराब और कई क्विंटल जावा महुआ को नष्ट किया। कटकमदाग पुलिस के इस कार्रवाई से शराब के कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है ।इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि अवैध शराब बनाने और बेचने वाले बक्से नही जायेंगे। उन्होंने कहा कि कटकमदाग पुलिस नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलायेगी। उन्होंने कहा कि नशा करते भी लोग पकड़े जायेंगे तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी। थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कारोबार में शामिल लोग अपने आप किनारे लग जाए अन्यथा पुलिस उन अवैध का...