नई दिल्ली, जनवरी 10 -- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोड़िया गांव निवासी MBBS छात्र राहुल यादव (25) की कजाकिस्तान में सड़क हादसे में मौत हो गई। राहुल साउथ कजाकिस्तान मेडिकल एकेडमी में MBBS के अंतिम चरण में पढ़ाई कर रहा था और इसी साल जून 2026 में उसकी डिग्री पूरी होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे राहुल का शव दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से एंबुलेंस के जरिए उसे गांव के लिए रवाना किया गया। इकलौता बेटा था राहुल राहुल यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता दीपचंद यादव गुरुग्राम (हरियाणा) में टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। राहुल की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। राहुल अविवाहित था और परिवार की सारी उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं। बेटे ...