फरीदाबाद, जनवरी 31 -- - वह भेड़ और ऊंट की ऊन से तैयार की गई कालीनों और जूते सहित कई तरह की सजावटी वस्तुओं लाई हैं फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड मेले में इस बार कजाकिस्तान की पारंपरिक फेल्ट (ऊन) हस्तशिल्प कला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। कजाकिस्तान से पहली बार मेले में पहुंचीं शिल्पकार अलाइदारोवा आइदाना अपने साथ भेड़ और ऊंट की ऊन से तैयार की गई कालीनों और जूते सहित कई तरह की सजावटी वस्तुओं लाई हैं। उनमें प्रयोग किए गए विभिन्न रंग इनकी सुंदरता को और भी निखार देते हैं। अलाइदारोवा आइदाना द्वारा लाई गई फेल्ट कलाकृतियों में कजाकिस्तान की प्राकृतिक सुंदरता जीवंत रूप में दिखाई देती है। ऊन से बने कालीनों पर देश के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बहती नदियां, झरने और ग्रामीण जीवन की झलक उकेरी गई है। पारंपरिक कजाक डिजाइनों के साथ आधुनिक रंग संयोजन इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.