बलिया, अगस्त 5 -- बलिया, संवाददाता। शहर से सटे मोतीनगर में रविवार की शाम मित्रता दिवस पर कजरी महोत्सव का आयोजन प्रज्ञाय सदन पर हुआ। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोलक-झाल पर मंगल गीत की प्रस्तुति कर विलुप्त हो रही अपनी पुरानी संस्कृति औऱ परम्परा क़ो बचाने का संदेश दी। शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कार भारती की महिला मोर्चा की जिलामंत्री रश्मि पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद महादेव की भजन और महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कजरी गीत की प्रस्तुति कर समां बांध दिया। कार्यक्रम की संयोजक रीना ओझा ने कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति से जुड़े हर पर्व को मिलजुलकर मनाना चाहिए। सभी महिलाओं ने सावन महोत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया। साथ ही सावन महीने में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग और पौधरोपण का संकल्प लिया। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.