लखीसराय, अक्टूबर 11 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा सहमालपुर ग्राम निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक डा. प्रो.सुधांशु कुमार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूर्वांचल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि इनके कार्य को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है ताकि पूर्वांचल के लोगों के हक और अधिकारों की आवाज बन सकें। वहीं डा सुधांशु ने इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रतिपक्ष नेता आदरणीय राहुल गांधी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव एवं पी सी मिश्रा को दिल से आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.