लखीसराय, जून 19 -- कजरा। थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार हिमांशु, वरिष्ठ भाजपा नेता सह अधिवक्ता मो. अकबर अली, कांग्रेस नेता पवन कुमार, जदयू नेता सन्नी पटेल, राजद नेता अनिक यादव, डॉक्टर सिंघेश्वर बिंद आदि ने जिला प्रशासन से कजरा में मक्का उद्योग लगाने की मांग की है। उन लोगों का कहना है कि जिले में मक्का की उपज भारी मात्रा में होती है। उद्योग नहीं होने के कारण किसानों को व्यापारियों के हाथों औने पौने दामों पर मक्का बेच देना पड़ता है। एक आंकड़े के मुताबिक जिले में लगभग 12000 हेक्टेयर में मक्का की खेती होती है। लगभग 17 लाख हेक्टेयर के आसपास मक्का की उपज होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...