लखीसराय, दिसम्बर 7 -- कजरा। एक प्रतिनिधि कजरा प्रखंड शिक्षांचल के बीआरसी कार्यालय का चापाकल पिछले कई साल से खराब पड़ा है, जिस कारण कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों से आने वाले दर्जनों शिक्षकों को पानी पीने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कार्यालय कर्मियों का कहना है कि विगत एक वर्ष पूर्व कार्यालय के चापाकल को व्यक्तिगत खर्च पर ठीक करवाया गया था,लेकिन पुनः खराब होने के बाद आज तक चापाकल बेकार पड़ा हुआ है। कर्मियों का कहना है कि हम लोगों को पानी पीने के साथ-साथ शौच आदि के कार्यों में काफी दिक्कत आती है। कई बार विभागीय अधिकारी को इसकी सूचना दी गई है लेकिन अभी तक संबंधित विभाग द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...