लखीसराय, जनवरी 9 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों को बरामद किया है। कजरा थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर लगभग 3:35 बजे वे पुलिस बल के साथ गश्त एवं छापेमारी पर निकले थे। इसी दौरान 4:05 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि श्रीकिशुन कोड़ासी के बगल स्थित पहाड़ी क्षेत्र में दो-तीन अपराधी हथियार छिपा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो अपराधी जंगल और पहाड़ी का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। काफी प्रयास के बावजूद उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। इसके बाद पुलिस ने फरार अपराधियों के भागने के स्थान पर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पत्थर के नीचे छिपाकर रखा गया एक काले रंग का प्लास्टिक बैग बरामद ह...