सीतामढ़ी, नवम्बर 19 -- सीतामढ़ी। रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले का खुलासा किया है। रविवार को मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अथरी ठाकुर चौक स्थित एक कोल्ड ड्रिंक दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से गांजा जैसा 100 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया और मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा दिए गए स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर भी तलाशी अभियान चलाया। जहां से 5.500 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और बरामद किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 5.6 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के अथरी निवासी ब्रह्मदेव ठाकुर के...