हरदोई, नवम्बर 24 -- कछौना। एडिशनल एसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने कोतवाली का निरीक्षण किया। शस्त्रागार समेत कोतवाली कार्यालय के अभिलेखों को हाकिम ने बारीकी से परखा। सोमवार को कोतवाली पर आए एसएसपी पूर्वी ने सबसे पहले सशस्त्र गारद का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के बेहतर रख रखाव के टिप्स दिए। इस दौरान एएसपी श्री गौतम ने कोतवाली कार्यालय का निरीक्षण करते हुए लंबित मुकदमों समेत आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की प्रगति को परखा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह व हेड मोहर्रिर शिव बाबू समेत अन्य पुलिस कर्मियों को जन सुनवाई व जन संवाद को बेहतर बनाने एवं शांति व्यवस्था को कायम रखने से सबंधित व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं। एएसपी सुबोध गौतम ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद पुलिस कप्तान की ओर से चलाए जा रहे विशेष ...