कानपुर, मई 23 -- कानपुर। कछुओं का पूजन कर उनके संरक्षण का संदेश देते हुए जन जागृति मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को विश्व कछुआ दिवस मनाया। पनकी स्थित 400 वर्ष प्राचीन नागेश्वर मंदिर के कछुआ तालाब में संस्था सदस्यों ने जीव-जंतुओं के साथ प्रेम से बर्ताव करने के लिए प्रेरित किया। तालाब पर आरती, पूजन कर कछुओं को पनीर का भोग लगाया गया। तालाब के निकट प्राचीन नागेश्वर मंदिर के महंत देवी दयाल पाठक ने तालाब में रहने वाले विभिन्न प्रजातियों के कछुओं को पुकारा। उनके पुकारने पर कई छोटे-बड़े कछुए तालाब के किनारे आ गए। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कछुओं को भगवान विष्णु का कच्छप अवतार माना जाता है। श्रद्धालुओं ने कछुओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। संस्था के अध्यक्ष विनोद मिश्र ने कहा कि कछुआ दिवस हमें जीव-जंतुओं और प्रकृति के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.