दरभंगा, अक्टूबर 12 -- जाले। कछुआ पंचायत के बड़ी मलिकपुर गांव में 10-11 अक्टूबर की रात जीबछ महतो के पुत्र दिनेश महतो, मुकेश महतो और राकेश महतो के घरों में अज्ञात कारणों आग लग गई। इसमें तीनों के फूस के घर जलकर राख हो गये। पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद सहनी ने बताया कि तीनों परिवारों के लोग घरारी के अभाव में बीच गांव से निकलकर शाहपुर गांव की सीमा पर घर बनाकर वहीं पर ताड़ी का व्यवसाय करते हैं। अगलगी में तीनों परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, लकड़ी के उपस्कर आदि जलकर राख हो गए। श्री सहनी ने बताया कि इस घटना की सूचना जाले थाना और अंचल प्रशासन को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.