मधुबनी, जनवरी 24 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना के कछुआ गोली काण्ड का मुख्य अभियुक्त करण मिश्रा शनिवार को झंझारपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि पुलिस के दबिश के कारण मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त करण मिश्रा उर्फ आरडीएक्स झंझारपुर न्यायालय में उपस्थित हुआ। वह लखनौर थाना के कछुआ के जोगेन्द्र मिश्रा का पुत्र है। उन पर गांव में आपसी विवाद में चार राउंड फायरिंग करने का आरोप है। वह घटना के बाद फरार हो गया था। एसपी योगेन्द्र कुमार ने उसके गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था। विशेष टीम के द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि मामले के शेष आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा। इस मामले में विशेष टीम के साथ ही पुलिस अलर्ट मोड में है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.