प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का लगातार बढ़ता जलस्तर अब कछारी इलाकों के लिए मुसीबत बन रहा है। कछारी आबादी में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश करने के बाद गंगा दशाश्वमेध घाट के आसपास घरों में पहुंच गईं। छोटा बघाड़ा की बाढ़ ने घेरेबंदी कर दी है। द्रौपदी घाट, बेली कछार अशोक नगर जैसे इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो शाम तक राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। शनिवार को सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे (शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ और छतनाग में गंगा का जलस्तर क्रमश: 56 सेमी और 81 सेमी बढ़ा। नैनी में यमुना के जलस्तर में 86 सेमी वृद्धि हुई। सुबह आठ बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.