प्रयागराज, अगस्त 14 -- गंगा के कछारी क्षेत्र में रहने वालों की चिंता फिर बढ़ने लगी है। गंगा का जलस्तर बुधवार देर रात से बढ़ने लगा है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद कछारी क्षेत्र की आबादी से गंगा दूर जा चुकी हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद धीरे-धीरे पानी आबादी की ओर बढ़ने लगा है। कछार में पानी फैलता देख यहां रहने वाले सिंचाई विभाग के बाढ़ कंट्रोल रूम से पूछताछ करने लगे हैं। यमुना में केन का पानी आया तो नैनी में जलस्तर बढ़ने लगा। यमुना के बाद छतनाग और फाफामऊ में गंगा बढ़ने लगीं। दोनों का जलस्तर रात पहले स्थिर हुआ। उसके बाद बढ़ोतरी शुरू हुई। 12 घंटे (बुधवार रात आठ बजे से गुरुवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर दो सेमी और छतनाग में नौ सेमी बढ़ा। इस दौरान नैनी में यमुना में चार सेमी वृद्धि हुई। तब से गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.