प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बाढ़ की चपेट में आए गंगा के कछारी इलाकों में रहने वालों को यमुना से राहत मिलने के संकेत मिले हैं। नैनी में यमुना का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है और गंगा का जलस्तर बढ़ने की गति बेहद धीमी हो गई है। गंगा और यमुना के प्रवाह क्षेत्र में बारिश नहीं होने पर प्रयागराज में बाढ़ से घिरे परिवारों को जल्द राहत मिल सकती है। नैनी में रविवार को आठ घंटे (सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक) यमुना का जलस्तर 33 सेमी कम हुआ। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक यमुना का जलस्तर 25 सेमी कम हुआ था। इससे पहले यहां यमुना में पिछले 24 घंटे (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक 56 सेमी वृद्धि हुई थी। यमुना का जलस्तर कम होने से छतनाग में गंगा का पानी आठ घंटे में छह सेमी कम हुआ। कछारी इलाकों में रहने वालों को डराने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.