मिर्जापुर, फरवरी 5 -- कछवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा के परिसर में लगाया गया हाईमास्ट बीते छह महीने से खराब है। इससे शाम होते ही परिसर में अंधेरा पसर जाता है। इससे मरीजों व तीमारदारों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अंधेरा होने के कारण आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे है। हाईमास्ट की मरम्मत कराने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। हाईमास्ट खराब होने से सबसे बड़ी समस्या अस्पताल के मरीजों व तीमारदारों को है। अंधेरा रहने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों और चिकित्सकों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की तरफ से हाईमास्ट लगवाया गया है। इसके बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.