बदायूं, नवम्बर 21 -- उझानी, संवाददाता। कछला हाल्ट पर अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है, जिसकी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। गुरुवार सुबह कछला हाल्ट पर शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक पहचान कराने की कोशिश की। मौके पर पहचान न हो पाने के कारण शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पहचान न होने पर अगले 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। उप निरीक्षक कपिल कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से साहिबाबाद से दिल्ली के दो टिकट मिले हैं, जो 15 नवंबर के हैं। फिलहाल उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...