बदायूं, फरवरी 16 -- मुजरिया, संवाददाता। कछला गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक अपने गांव के दो अन्य साथियों के साथ जल लेने गया था। हादसा गुजरिया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मुकुईया पुल के पास हुआ। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गड़रपुरा के रहने वाले रवि 35 वर्ष पुत्र धर्मपाल गांव के ही सचिन और मूंगी के साथ शनिवार रात कछला गंगा घाट जल लेने गए थे। उन्हें लौटकर गांव में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करना था, लेकिन रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने रवि को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.